नादिन डी क्लार्क ने RCB को अंतिम ओवर में दिलाई ऐतिहासिक जीत

WPL 2026 के पहले मैच में नादिन डी क्लार्क ने आखिरी गेंद तक धमाल मचाया और RCB को जीत दिलाई।

रोमांचक पहला मैच

RCB और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी कर 154 रन बनाए।

गेंदबाजी में किया कमाल

नादिन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। हरमनप्रीत कौर का विकेट भी इसमें शामिल था।

अंतिम ओवर का दबाव

RCB को आखिरी 6 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। शुरुआती दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया, दबाव बढ़ गया।

शानदार बल्लेबाजी

नादिन ने चौथे गेंद पर चौका, पांचवीं पर छक्का और अंतिम गेंद पर 2 रन लेकर टीम को जीत दिलाई।

प्लेयर ऑफ़ द मैच

उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

कौन हैं नादिन डी क्लार्क

25 वर्षीय ऑलराउंडर नादिन दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।

Next Story