अंडर 19 वर्ल्ड कप में आज भारत का पहला मैच, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से हो रहा है। पहले ही मुकाबले में भारत का सामना अमेरिका से होगा और चर्चा में हैं विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी।

आज से शुरू अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का आगाज 15 जनवरी से हो रहा है। पहले दिन भारत अमेरिका समेत कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

भारत बनाम अमेरिका पहला मुकाबला

टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

पिछले 12 महीनों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद है। अंडर 19 से लेकर सीनियर क्रिकेट तक उन्होंने खुद को साबित किया है।

आयुष म्हात्रे संभालेंगे टीम की कमान

भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे करेंगे। आईपीएल और सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।

कब और कहां देखें मैच लाइव

अंडर 19 वर्ल्ड कप के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव होंगे। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

भारतीय समय अनुसार मैच का वक्त

भारतीय समय के मुताबिक सभी मुकाबले दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे। भारत के सभी मैच टीवी पर जरूर दिखाए जाएंगे।

Next Story