घास के कोर्ट, सफेद ड्रेस कोड और 100 साल से ज्यादा पुरानी परंपरा। जानिए क्यों विंबलडन आज भी टेनिस का सबसे बड़ा ग्रैंड स्लैम माना जाता है।
29 जून से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम की शुरुआत हो रही है। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए उतरेंगे।
विंबलडन चारों ग्रैंड स्लैम में इकलौता टूर्नामेंट है जो ग्रास कोर्ट पर खेला जाता है। यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है।
ऑल व्हाइट ड्रेस कोड, रॉयल मौजूदगी और स्ट्रॉबेरी विद क्रीम जैसी परंपराएं विंबलडन को बाकी टूर्नामेंटों से अलग बनाती हैं।
हर साल टॉप रैंकिंग वाले खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हैं। विंबलडन जीतना हर टेनिस स्टार का सपना माना जाता है।
2026 में विंबलडन ने रिकॉर्ड प्राइज मनी की घोषणा की है। इससे खिलाड़ियों को पहले से कहीं बड़ा इनाम मिलेगा।
शानदार इतिहास, अनोखी परंपराएं और विश्वस्तरीय मुकाबले विंबलडन को टेनिस का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट बनाते हैं।