अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो राजस्थान की ये पारंपरिक डिश जरूर ट्राई करें। हर व्यंजन अपने अनोखे स्वाद और विरासत के लिए मशहूर है।
राजस्थान की पहचान मानी जाने वाली यह डिश घी से भरपूर होती है। दाल, कुरकुरी बाटी और मीठा चूरमा इसका स्वाद यादगार बना देते हैं।
बेसन के गट्टों से बनने वाली यह पारंपरिक सब्जी मसालेदार ग्रेवी में तैयार की जाती है। इसे रोटी या चावल के साथ खूब पसंद किया जाता है।
राजस्थान की खास सूखी सब्जी केर और सांगरी से बनती है। इसका देसी स्वाद और मसालों की खुशबू इसे बेहद खास बनाती है।
तीखे मसालों और लाल मिर्च से तैयार यह पारंपरिक राजस्थानी डिश नॉनवेज प्रेमियों की पहली पसंद मानी जाती है।
करारी परत और मसालेदार प्याज की स्टफिंग वाली यह कचौरी राजस्थान का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे चटनी के साथ खाने का अलग ही मजा है।
मीठा पसंद करने वालों के लिए मावा कचौरी बेहतरीन विकल्प है। मावा और ड्राई फ्रूट्स से बनी यह मिठाई हर त्योहार की शान बढ़ाती है।