सावन और तीज पर दिखें सबसे खास, कुंवारी लड़कियों के लिए 6 ट्रेंडी ग्रीन सूट डिजाइन

हरी चूड़ियों के साथ चाहिए स्टाइलिश और एलिगेंट लुक? सावन और तीज पर इन खूबसूरत ग्रीन सूट डिजाइनों से पाएं परफेक्ट फेस्टिव वाइब।

प्रिंटेड ए-लाइन सूट का जलवा

सिंपल लेकिन क्लासी लुक के लिए प्रिंटेड ए-लाइन ग्रीन सूट बेहतरीन विकल्प है। हरी चूड़ियां और ऑक्सीडाइज्ड झुमकों के साथ इसका आकर्षण और बढ़ जाता है।

प्लेन सूट, स्टाइलिश दुपट्टा

ग्रीन प्लेन सूट के साथ मल्टीकलर दुपट्टा आपको एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक देगा। तीज के लिए यह कॉम्बिनेशन हमेशा ट्रेंड में रहता है।

अनारकली में रॉयल अंदाज

फ्लेयर्ड अनारकली सूट हर लड़की को शाही लुक देता है। गोल्डन प्रिंट और हरी चूड़ियों के साथ आप पार्टी की स्टार बन सकती हैं।

फ्लोरल डिजाइन का जादू

बॉटल ग्रीन सूट पर गोल्डन फ्लोरल डिटेल फेस्टिव लुक को और खास बनाती है। हल्के मेकअप के साथ यह आउटफिट बेहद आकर्षक लगेगा।

मिंट ग्रीन से पाएं फ्रेश लुक

डार्क ग्रीन की जगह मिंट ग्रीन ट्राई करें और सबसे अलग नजर आएं। फ्लोरल प्रिंट और वी-नेक डिजाइन इसे मॉडर्न टच देते हैं।

स्ट्रेट-कट सूट की सादगी

खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला स्ट्रेट-कट सूट सिंपल और क्लासी लुक के लिए परफेक्ट है। इसे पूजा, तीज और फैमिली फंक्शन हर जगह पहना जा सकता है।

Next Story