15 अगस्त पर बनाएं 6 आसान और खूबसूरत देशभक्ति रंगोली डिजाइन

कम समय में तिरंगा, मोर, शिवलिंग, वायु सेना और फूलों की थीम पर बनाएं शानदार रंगोली और सजाएं घर आंगन देशभक्ति के रंगों से

मोर और तिरंगे का शानदार कॉम्बिनेशन

सेंटर में खूबसूरत मोर बनाएं और केसरिया, सफेद व हरे रंगों से डिजाइन सजाएं। माचिस की तीली और नोजल बोतल से आसानी से दें आकर्षक टेक्सचर

तिरंगा ड्रेस वाली सुंदर रंगोली

तिरंगे के रंगों में सजी लड़की की यह रंगोली बेहद आकर्षक लगेगी। ढक्कन, स्टिक और ईयरबड की मदद से इसे कम समय में शानदार लुक दे सकते हैं

सावन और आजादी का खास संगम

सेंटर में शिवलिंग बनाकर त्रिपुंड, लाल तिलक और बेलपत्र से सजाएं। चारों ओर तिरंगे के रंगों वाली फूल और पत्तियों की बॉर्डर डिजाइन को और खूबसूरत बनाएगी

तिरंगा लेकर जश्न मनाते लोग

गोलाकार तिरंगा डिजाइन के ऊपर आजादी का जश्न मनाते लोगों की आकृति बनाएं। पेंसिल, ढक्कन और नोजल बोतल से अशोक चक्र, फूल और बॉर्डर को आसानी से सजाएं

रंगोली में दिखे भारतीय वायु सेना का शौर्य

नीले आसमान के बैकग्राउंड पर उड़ते तीन फाइटर जेट बनाएं। उनके पीछे केसरिया, सफेद और हरे रंग का धुआं दिखाकर देशभक्ति से भरपूर शानदार डिजाइन तैयार करें

फूलों से बनाएं आसान तिरंगा रंगोली

अगर रंगों से डिजाइन बनाना मुश्किल लगता है तो गेंदे के फूल, सफेद फूल और हरी पत्तियों का इस्तेमाल करें। बीच में नीले फूलों से अशोक चक्र बनाकर रंगोली को दें परफेक्ट देशभक्ति लुक

Next Story