हरियाली तीज 2026: लड़कियां क्या पहनें और कैसे करें खास तैयारी?

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे खूबसूरत? जानें हरे रंग के आउटफिट से लेकर मेहंदी, गहनों और मेकअप तक की खास तैयारी।

तीज पर दिखें सबसे खास

हरियाली तीज पर पारंपरिक लुक के साथ ट्रेंडी अंदाज अपनाएं। सही रंग, आभूषण और मेकअप आपके लुक को खास बना सकते हैं।

हरे रंग का आउटफिट चुनें

हरियाली तीज पर हरे रंग की साड़ी, लहंगा, अनारकली या सूट पहन सकती हैं। हल्के और गहरे हरे रंग के शेड्स दोनों खूबसूरत लगेंगे।

मेहंदी से सजाएं हाथ

तीज के मौके पर हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगाना न भूलें। फूलों, बेलों और पारंपरिक डिजाइनों वाली मेहंदी आपके लुक में चार चांद लगाएगी।

गहनों में दिखे देसी अंदाज

हरी चूड़ियां, झुमके, बिंदी और हल्का नेकलेस आपके पारंपरिक लुक को और निखार सकते हैं। आउटफिट के हिसाब से गहनों का चुनाव करें।

मेकअप रखें हल्का और फ्रेश

तीज के लिए नेचुरल मेकअप सबसे अच्छा विकल्प है। हल्का बेस, काजल, ब्लश, लिपस्टिक और छोटी बिंदी से खूबसूरत लुक तैयार करें।

पूजा के साथ पूरी करें तैयारी

पूजा से पहले स्नान कर साफ कपड़े पहनें और शिव-पार्वती की पूजा की तैयारी करें। श्रृंगार, मेहंदी और पारंपरिक पहनावे के साथ तीज का त्योहार खास बनाएं।

Next Story