रोजाना पहनें ये 6 ट्रेंडी डायमंड रिंग, हाथों की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी

अगर आपको रोजाना स्टाइलिश और एलिगेंट जूलरी पहनना पसंद है, तो ये 6 डायमंड रिंग डिजाइन जरूर देखें। क्लासी से लेकर फ्लोरल स्टाइल तक, हर लुक के लिए मिलेगा परफेक्ट ऑप्शन।

क्लासिक रिंग का जलवा

पतले बैंड पर लगा छोटा डायमंड इस रिंग को बेहद सोबर और एलिगेंट बनाता है। ऑफिस से लेकर डेली आउटफिट तक, इसे आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

डायमंड बैंड रिंग

पूरे बैंड पर डायमंड डिटेलिंग वाली यह रिंग सिंपल होने के साथ रिच लुक देती है। इसे अकेले या दूसरी रिंग के साथ लेयर करके पहनें।

डबल डायमंड का ग्लैम

दो बड़े डायमंड और छोटे स्टोन्स की डिटेलिंग इस डिजाइन को स्टाइलिश बनाती है। डेली वेअर के साथ खास मौकों पर भी यह रिंग शानदार लगेगी।

क्राउन स्टाइल का ट्रेंड

क्राउन जैसी डिटेलिंग वाली रिंग मिनिमल और स्टाइलिश लुक देती है। इसे स्टेटमेंट रिंग के साथ पेयर करके हाथों को ट्रेंडी टच दे सकती हैं।

मिनिमल रिंग, मैक्सिमम स्टाइल

डेलिकेट बैंड और खूबसूरत पैटर्न वाली यह रिंग सिंपल लुक पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है। एक हाथ में दो रिंग का पेयर इसे और क्लासी बना सकता है।

फ्लोरल डिजाइन है खास

फूलों जैसी खूबसूरत डिटेलिंग के बीच सजे डायमंड इस रिंग को फेमिनिन टच देते हैं। ट्रेडिशनल और यूनिक स्टाइल पसंद है तो इसे जरूर ट्राई करें।

Next Story