जयपुर के 7 फेमस फूड, जिनका स्वाद लेने दूर-दूर से आते हैं लोग

जयपुर सिर्फ किलों और महलों के लिए नहीं, अपने लाजवाब जायके के लिए भी मशहूर है। जानिए शहर के 7 ऐसे फेमस फूड, जिन्हें चखना बनता है जरूरी।

प्याज कचौरी का स्वाद

जयपुर की कुरकुरी प्याज कचौरी मसालेदार भरावन और चटपटी चटनी के साथ खाने वालों की पहली पसंद है।

दाल बाटी चूरमा

राजस्थानी स्वाद की पहचान दाल बाटी चूरमा है। घी से भरपूर यह पारंपरिक डिश जयपुर आने वाले फूड लवर्स को खूब पसंद आती है।

जयपुर की घेवर

मलाई और चाशनी से सजा घेवर खासतौर पर त्योहारों और सावन के मौसम में खूब पसंद किया जाता है।

मिर्ची बड़ा, स्वाद दमदार

तीखी मिर्च और मसालेदार भरावन से बना मिर्ची बड़ा जयपुर का पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, जिसे चाय के साथ खूब खाया जाता है।

राजस्थानी थाली का जलवा

एक ही थाली में दाल, बाटी, चूरमा, सब्जियां और कई पारंपरिक स्वाद मिलते हैं। जयपुर में राजस्थानी थाली जरूर ट्राई करें।

लस्सी का देसी तड़का

गाढ़ी और मलाईदार लस्सी जयपुर के फूड एक्सपीरियंस को पूरा करती है। गर्मी में यह देसी ड्रिंक लोगों की खास पसंद है।

Next Story