लखनऊ में भारत-जापान दोस्ती की खास झलक दिखी। सीएम योगी ने जापानी छात्रों से मुलाकात की, जापानी भाषा में स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी भी ली।
लखनऊ में A Dialogue with the Future कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापान के 13 छात्रों से मुलाकात की।
सीएम योगी ने छात्रों का जापानी भाषा में स्वागत किया। छात्रों ने उन्हें गिफ्ट दिए और जापानी भाषा में गाना भी सुनाया।
यूपी के छात्रों ने जापानी विद्यार्थियों के सामने भगवान राम का भजन कौशल्या दशरथ के नंदन प्रस्तुत किया। गीत पर जापानी छात्रों ने तालियां बजाईं।
कार्यक्रम में भारत और जापान की सांस्कृतिक समानताओं पर चर्चा हुई। एक जापानी छात्र ने जापान में बेंजाफिन के रूप में पूजी जाने वाली देवी का भी जिक्र किया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों देशों के युवा एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने समय की पाबंदी, टीमवर्क और अनुशासन पर जोर दिया।
जापानी छात्रों ने सीएम योगी के साथ सेल्फी ली। योगी ने भी हर छात्र के साथ अलग-अलग फोटो खिंचवाई और इस खास मुलाकात को यादगार बना दिया।