काजिया लिज मेजो: 19 की उम्र में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज

केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए कौन हैं काजिया और क्यों उनकी कहानी है इतनी खास।

19 की उम्र में रचा इतिहास

जयपुर में हुए भव्य फिनाले में काजिया लिज मेजो ने 53 से ज्यादा प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीता।

केरल की पहली विजेता

काजिया ने इस जीत के साथ नया इतिहास बनाया। वह मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने वाली केरल की पहली महिला बन गई हैं।

खूबसूरती के साथ कानून की पढ़ाई

काजिया सिर्फ मॉडल नहीं हैं, बल्कि कानून की पढ़ाई भी कर रही हैं। अबू धाबी में उनकी स्कूली शिक्षा पूरी हुई और वह एक कुशल वक्ता भी हैं।

डांस से लेकर म्यूजिक तक टैलेंट

काजिया पिछले 12 सालों से शास्त्रीय नृत्य की ट्रेनिंग ले रही हैं। वह गायन के साथ वायलिन और ड्रम बजाने में भी माहिर हैं और मलयालम फिल्म में काम कर चुकी हैं।

17 की उम्र से पेजेंट का सफर

काजिया ने 17 साल की उम्र में मिस टीन दिवा 2024 का खिताब जीता। इसके बाद मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में वह फर्स्ट रनर-अप रहीं और 2026 में मिस यूनिवर्स केरल बनीं।

अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 बनने के बाद काजिया नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाले मिस यूनिवर्स मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अब सबकी नजरें उनके अगले कदम पर हैं।

Next Story