राखी पर इस बार भाई या बहन को दें ऐसा खास तोहफा, जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला दे। जानिए 6 ऐसे ट्रेंडी और यादगार गिफ्ट आइडिया, जो इस रक्षाबंधन को बना देंगे खास।
फोटो फ्रेम, फोटो कोलाज या नाम वाला कस्टमाइज्ड तोहफा भाई-बहन के खूबसूरत पलों को हमेशा यादगार बनाए रखेगा।
घड़ी, पर्स, वॉलेट, सनग्लास या ज्वेलरी जैसी स्टाइलिश एक्सेसरीज एक उपयोगी और शानदार राखी गिफ्ट बन सकती हैं।
स्किनकेयर, हेयरकेयर या ग्रूमिंग किट देकर भाई या बहन को आराम और खुद की देखभाल के लिए थोड़ा खास समय दें।
ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, पावर बैंक या मोबाइल एक्सेसरीज जैसे गैजेट्स ऐसे तोहफे हैं, जो स्टाइल के साथ रोजमर्रा के काम भी आएंगे।
चॉकलेट से बढ़ाएं त्योहार की मिठास पसंदीदा चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स या स्पेशल मिठाई का बॉक्स भाई या बहन के लिए एक प्यारा और स्वादिष्ट सरप्राइज हो सकता है।
डिनर, मूवी, शॉपिंग या छोटी सी आउटिंग का प्लान बनाएं। साथ बिताया हुआ समय रिश्ते को और भी मजबूत बना सकता है।