स्वच्छ हवा में इन शहरों ने मारी बाजी, जानिए टॉप 10 में कौन-कौन शामिल

CPCB के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की रैंकिंग सामने आ गई है। नागपुर से सूरत तक, जानिए किस शहर ने कितने अंक हासिल किए।

नागपुर ने बनाई टॉप 10 में जगह

183.8 अंक के साथ नागपुर ने 10वां स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र का यह शहर देश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले बड़े शहरों में शामिल रहा।

गाजियाबाद और नवी मुंबई बराबर

गाजियाबाद और नवी मुंबई दोनों ने 184-184 अंक हासिल किए। दोनों शहर संयुक्त रूप से 9वें स्थान पर रहे।

अहमदाबाद और विजयवाड़ा भी आगे

अहमदाबाद और विजयवाड़ा ने 186-186 अंक हासिल किए। दोनों शहरों ने संयुक्त रूप से 8वीं रैंक हासिल की।

तीन शहरों की बराबरी

ठाणे, चंडीगढ़ और राजकोट ने 187-187 अंक हासिल किए। तीनों शहर संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर रहे।

रायपुर ने हासिल की छठी रैंक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने 189 अंक के साथ 6वां स्थान हासिल किया। बड़े शहरों की रैंकिंग में रायपुर का प्रदर्शन खास रहा।

सूरत टॉप 5 में शामिल

गुजरात के सूरत ने 191 अंक हासिल कर 5वां स्थान पाया। अब नजरें इस लिस्ट में शामिल बाकी टॉप शहरों पर हैं।

Next Story