भारत के ये शहर सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बेहतर करियर और शानदार कैंपस लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं।
दिल्ली में देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और कॉलेज हैं। यहां हर साल बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए पहुंचते हैं।
पुणे को एजुकेशन हब के तौर पर खास पहचान मिली है। यहां यूनिवर्सिटी, रिसर्च और प्रोफेशनल कोर्स के कई विकल्प हैं।
देश का प्रमुख IT हब होने के साथ बेंगलुरु में कई नामी शिक्षण संस्थान हैं। छात्रों को पढ़ाई के बाद करियर के भी बेहतर अवसर मिलते हैं।
मुंबई में प्रतिष्ठित कॉलेजों और संस्थानों की भरमार है। पढ़ाई के साथ मीडिया, फाइनेंस और बिजनेस में करियर के अवसर भी मिलते हैं।
हैदराबाद में उच्च शिक्षा के साथ टेक और रिसर्च के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। देशभर से छात्र यहां पढ़ने आते हैं।
चेन्नई में कई पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल और रिसर्च की पढ़ाई के लिए यह प्रमुख शहरों में शामिल है।