गरबा नाइट पर ट्रेडिशनल लुक में लगाना है स्टाइल का तड़का? कौड़ियों की लटकन से लेकर जिक जैक डोरी तक, ये ट्रेंडी बैक चोली डिजाइन आपके लहंगे को बना देंगे और भी खूबसूरत।
कौड़ियों की लटकन वाला अजरक प्रिंट ब्लाउज गरबा लुक में ट्रेडिशनल चार्म जोड़ता है। बैक स्ट्रैप्स और स्लीव्स पर लगी कौड़ियां इसे खास बनाती हैं।
रेड और ग्रीन कंट्रास्ट के साथ क्रॉस डोरी पैटर्न आपके लहंगे को देगा स्टाइलिश लुक। चटक रंग पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन शानदार है।
बोल्ड और ग्रेसफुल लुक के लिए जिक जैक डोरी वाली ओपन बैक चोली ट्राई करें। इसका अनोखा पैटर्न गरबा आउटफिट को बनाता है आकर्षक।
बॉटल ग्रीन और मस्टर्ड येलो का कॉम्बिनेशन देता है सोबर और एलिगेंट लुक। चौड़ा यू नेक, बैक डोरी और टैसल्स इस डिजाइन की खूबसूरती बढ़ाते हैं।
बांधनी प्रिंट के साथ स्लीवलेस कट और जिक जैक डोरी का कॉम्बिनेशन है बेहद ट्रेंडी। मोतियों और कौड़ियों की फ्रिंज बैक डिजाइन को बनाती है खास।
अगर गरबा नाइट पर अपने लुक में ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं, तो ओपन बैक और खूबसूरत डोरी वाली चोली चुनें। इसे मैचिंग लहंगे और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें।