ईशा अंबानी के रॉयल लुक ने लूटी महफिल, 2000 घंटे में तैयार हुआ राधा-कृष्ण वाला नायाब लहंगा

ईशा अंबानी का शाही अंदाज एक बार फिर चर्चा में है। राधा-कृष्ण की खूबसूरत चित्रकारी, जरी-मोती का वर्क और 2000 घंटे की कारीगरी से सजा उनका लहंगा हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

राधा-कृष्ण की खूबसूरत चित्रकारी

लाइट क्रीम लहंगे पर रेड, ब्लू और गोल्डन रंगों से बने राधा-कृष्ण के चित्र इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। डिजाइनर करण तोरानी के ब्रांड तोरानी ने स्वदेश के साथ मिलकर इसे तैयार किया है।

2000 घंटे की शानदार कारीगरी

ईशा के इस नायाब लहंगे को तैयार करने में 10 कारीगरों ने 90 दिनों से ज्यादा समय लगाया। ओडिशा की पारंपरिक पट्टचित्र कला इसे खास और बेमिसाल बनाती है।

हैवी एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज

लहंगे के साथ ईशा ने बारीक कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना, जिस पर जरी और मोतियों का शानदार काम है। नेकलाइन से लेकर बाजुओं तक की डिटेलिंग उनके लुक को रॉयल टच देती है।

रेड दुपट्टे ने बढ़ाया निखार

क्रीम लहंगे के साथ रेड दुपट्टे का कंट्रास्ट उनके आउटफिट को और आकर्षक बना रहा है। दुपट्टे और लहंगे के बॉर्डर पर बने मैचिंग मोटिफ्स पूरे लुक में खूबसूरत तालमेल बनाते हैं।

फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज का कमाल

ईशा ने अपने आउटफिट से मैच करती फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज चुनीं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। उनके हेयरस्टाइल को सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट माइक डेजिर ने स्टाइल किया।

नीता अंबानी की ज्वैलरी ने जीता दिल

ईशा ने मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से हेवी चोकर, खूबसूरत इयररिंग्स और मोर डिजाइन वाले कंगन पहने। ज्वैलरी में ब्लू कलर का टच उनके रॉयल लुक को परफेक्ट फिनिश देता है।

Next Story