गरबा नाइट में छा जाएंगी आप, देखें 6 सेलेब्स के स्टाइलिश लुक

गरबा नाइट के लिए आउटफिट चुनने में हो रही हैं कंफ्यूज? कंगना रनौत से लेकर आलिया भट्ट तक, इन 6 सेलेब्स के लुक्स से लें गुजराती फैशन, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल के शानदार आइडियाज।

कंगना रनौत का रंग-बिरंगा गरबा लुक

डिस्क्रिप्शन: पीले, लाल और गुलाबी रंगों वाला प्रिंटेड लहंगा-चोली गरबा नाइट में खूब जचेगा। लंबी चोटी में रंगीन रिबन लगाकर अपने लुक में चार चांद लगाएं।

आलिया भट्ट का ट्रेंडी गुजराती स्टाइल

ब्लैक स्कर्ट, मिरर वर्क चोली और सिर पर स्कार्फ से बनाएं स्टाइलिश गुजराती लुक। इसके साथ मांगटीका पहनें और गरबा नाइट में छा जाएं।

मल्टीकलर लहंगे का जलवा

रंग-बिरंगे प्रिंट वाला गुजराती लहंगा, खूबसूरत चोली और मैचिंग दुपट्टा गरबा के लिए शानदार कॉम्बिनेशन है। ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ लुक पूरा करें।

कृति सेनन और जान्हवी का स्टाइल

स्कर्ट या लहंगे के साथ नूडल स्ट्रैप लॉन्ग चोली ट्राई करें। टिपिकल गुजराती अंदाज के लिए ट्रेडिशनल दुपट्टा और झुमके भी शामिल करें।

अनन्या पांडे और सुहाना खान का स्टाइलिश अंदाज

अनन्या पांडे से इंस्पिरेशन लेकर खूबसूरत लहंगा-चोली पहनें। हल्की ज्वेलरी, खुले बाल या सॉफ्ट कर्ल्स आपके लुक को ट्रेंडी टच देंगे। प्रिंटेड स्कर्ट के साथ ब्लैक फिटेड ब्लाउज या टी-शर्ट और मल्टीकलर दुपट्टा कैरी करें।

Next Story