करवाचौथ पर सोलह श्रृंगार को बनाना है और भी खास? आलिया भट्ट के क्लासी जूड़े से लेकर शिल्पा शेट्टी के स्टाइलिश खुले बालों तक, ये 6 हेयर स्टाइल आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगे।
साड़ी के साथ क्लासी लुक चाहिए तो आलिया भट्ट की तरह जूड़ा बनाएं। इसमें मैचिंग फूल या गजरा लगाकर अपने करवाचौथ लुक को ट्रेडिशनल टच दें।
राधिका अंबानी से इंस्पिरेशन लेकर लहंगे या सूट के साथ मैसी चोटी ट्राई करें। ज्यादा सलीकेदार लुक पसंद है तो गजरे वाला जूड़ा भी खूबसूरत लगेगा।
लंबे बालों को खूबसूरती से गूंथकर चोटी बनाएं और उसमें गजरा या सुंदर रिबन लगाएं। बड़े ईयररिंग्स के साथ यह हेयर स्टाइल आपके लुक को और आकर्षक बना सकती है।
साड़ी के साथ बीच की मांग निकालकर जूड़ा बनाएं और उसे गजरे से सजाएं। यह एवरग्रीन हेयर स्टाइल करवाचौथ के ट्रेडिशनल लुक के लिए शानदार विकल्प है।
खुले बाल पसंद हैं तो आगे से पतली चोटियां बनाकर पीछे पिन से सेट कर लें। बालों की लंबाई में गजरा लगाकर साड़ी या लहंगे के साथ मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक पाएं।
साड़ी के साथ फूलों वाला जूड़ा, लहंगे के साथ मैसी चोटी और सूट के साथ स्लीक ब्रेड ट्राई कर सकती हैं। अपने चेहरे के आकार, बालों की लंबाई और आउटफिट के हिसाब से स्टाइल चुनें, ताकि करवाचौथ पर आपका लुक लगे सबसे खास।