करवा चौथ पर साड़ी और लहंगे के साथ हाथों की खूबसूरती बढ़ानी है? इस साल कश्मीरी घुंघरू से लेकर कुंदन-पर्ल चूड़ा सेट तक, चूड़ियों के ये ट्रेंडी डिजाइन आपके त्योहार वाले लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
इस करवा चौथ प्लेन सैटिन साड़ी के साथ कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स ट्राई करें। इन्हें रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच करके स्टाइलिश लुक पाएं।
मोती से सजी चूड़ियां और कड़े हाथों को क्लासी और रॉयल टच देते हैं। सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ इनका कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगेगा।
ट्रेडिशनल कांच की चूड़ियों में कुछ नया चाहती हैं तो वॉटर ड्रॉप डिजाइन चुन सकती हैं। इन्हें गोल्डन कंगन के साथ पहनकर अपने लुक को और खास बनाएं।
रंगीन सिल्क धागों और गोटा-पट्टी से सजे कंगन इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे हैं। सिंपल आउटफिट के साथ इन्हें प्लेन कांच की चूड़ियों के साथ पहनकर फेस्टिव लुक बनाएं।
अगर आप कांजीवरम साड़ी के साथ साउथ इंडियन लुक अपनाना चाहती हैं तो एंटीक टेम्पल बैंगल्स चुनें। इनका ट्रेडिशनल डिजाइन आपके त्योहार के अंदाज को खास बना सकता है।
नई दुल्हनों के लिए कुंदन और पर्ल से सजा चूड़ा सेट शानदार विकल्प है। लाल चूड़े के साथ ऐसे कंगन पहनें और अपने करवा चौथ लुक में ब्राइडल टच जोड़ें।