दिवाली से पहले कुमार विश्वास के आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं। फूलों, मोमबत्तियों और खूबसूरत लाइट्स से हुई सजावट से आप भी आइडिया ले सकते हैं।
मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर को दिवाली के लिए बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। उनकी बेटी अग्रता शर्मा ने घर की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
घर की खुली छत पर गुलाब और रंग-बिरंगे फूलों से खूबसूरत आर्च बनाया गया है। फेयरी लाइट्स की चमक ने इसे शानदार फोटो कॉर्नर बना दिया।
लिविंग रूम के बड़े कांच के दरवाजों पर वार्म लाइट्स की रोशनी पड़ रही है। आप भी खिड़कियों के पास फेयरी लाइट्स लगाकर ऐसा लुक पा सकते हैं।
घर के अलग-अलग कोनों में पुरानी डिजाइन वाली लालटेन, कैंडल स्टैंड और फूलों की पंखुड़ियां सजाई गई हैं। इनसे सजावट को शाही अंदाज मिला है।
लिविंग रूम में पेस्टल रंगों के पर्दे और सॉफ्ट फैब्रिक का इस्तेमाल हुआ है। हल्की रोशनी के साथ इनका मेल कमरे को बेहद खूबसूरत बना रहा है।
घर में हल्के रंगों के सोफे और कुशन के साथ बैठने की खुली जगह रखी गई है। आप भी दिवाली पर ऐसी सजावट कर सकते हैं, जिसमें खूबसूरती के साथ आराम भी मिले।