Suhas Subramanyam: कौन हैं सुहास सुब्रह्मण्यम? जानें पढ़ाई से लेकर अमेरिकी सांसद बनने तक का सफर

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के सुहास सुब्रह्मण्यम ने शानदार जीत दर्ज की है। जानिए कैसे एक वकील और ओबामा के पूर्व सलाहकार ने अमेरिकी राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

अमेरिका में सुहास की शानदार जीत

भारतीय मूल के सुहास सुब्रह्मण्यम ने वर्जीनिया की 10वीं कांग्रेस सीट से दोबारा जीत हासिल की। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार डेव बेकविथ को हराया।

भारतीय परिवार से रखते हैं नाता

सुहास का जन्म अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हुआ था। उनके माता-पिता 1970 के दशक में भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे।

इन यूनिवर्सिटीज से की पढ़ाई

सुहास ने ट्यूलेन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की।

समाज सेवा से बनाई पहचान

कॉलेज के दिनों में सुहास ने तूफान कैटरीना से प्रभावित लोगों की मदद की। वह वकील होने के साथ वालंटियर फायर फाइटर भी रह चुके हैं।

ओबामा के सलाहकार भी रहे

2015 में सुहास ने बराक ओबामा प्रशासन में टेक्नोलॉजी पॉलिसी एडवाइजर के तौर पर काम किया। उन्होंने AI और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर काम किया।

ऐसे पहुंचे अमेरिकी संसद तक

2019 में सुहास वर्जीनिया की विधानसभा में चुने गए। फिर स्टेट सीनेट पहुंचे और 2024 में अमेरिकी संसद का चुनाव जीतकर इतिहास रचा।

Next Story