अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में अब्दुल एल सैय्यद ने इतिहास रच दिया है। मिशिगन से जीत हासिल करने वाले 42 वर्षीय अब्दुल पेशे से डॉक्टर हैं। जानिए उनकी पढ़ाई, राजनीतिक सफर और भारत से जुड़ा खास रिश्ता।
डेमोक्रेटिक पार्टी के अब्दुल एल सैय्यद ने मिशिगन से रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराया। वह अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बने।
अब्दुल का जन्म 31 अक्टूबर 1984 को मिशिगन में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद मिस्र से अमेरिका आए थे। उनकी परवरिश मिशिगन में हुई।
अब्दुल ने मिशिगन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मेडिकल डिग्री और ऑक्सफोर्ड से डॉक्टरेट हासिल की।
अब्दुल ने डेट्रॉयट के स्वास्थ्य विभाग को दोबारा मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों की सेहत और आम लोगों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए काम किया।
वेन काउंटी में स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए अब्दुल ने मुफ्त चश्मे और मेडिकल कर्ज राहत जैसी योजनाओं पर काम किया।
अब्दुल की पत्नी डॉ. सारा जुकाकू एक मनोचिकित्सक हैं। उनके परिवार की जड़ें कर्नाटक के भटकल से जुड़ी हैं। सारा के दादा मैसूर सरकार में उप वित्त मंत्री रहे थे।