दिल्ली से मेरठ सिर्फ 50 मिनट में! 16 नवंबर से दौड़ेंगी 8 नई फास्ट नमो भारत ट्रेनें

दिल्ली-मेरठ के यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 16 नवंबर से 8 अतिरिक्त फास्ट नमो भारत ट्रेनें चलेंगी। जानिए इनके स्टॉपेज, टाइमिंग और सफर में लगने वाला समय।

दिल्ली-मेरठ का सफर होगा और तेज

16 नवंबर 2026 से दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 8 अतिरिक्त फास्ट नमो भारत ट्रेनें शुरू होंगी। यात्रियों को अब कम समय में मंजिल तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

सिर्फ 5 स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें

फास्ट नमो भारत ट्रेनें सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशनों पर ही रुकेंगी। कम स्टॉपेज से यात्रियों का समय बचेगा।

50 मिनट से कम में पहुंचेंगे मेरठ

सराय काले खां से मोदीपुरम तक का सफर 50 मिनट से भी कम में पूरा होगा। वहीं आनंद विहार से गाजियाबाद पहुंचने में सिर्फ 8 मिनट लगेंगे।

सुबह-शाम इन समय पर मिलेंगी ट्रेनें

दोनों दिशाओं में सुबह 8 और 8:30 बजे फास्ट ट्रेनें चलेंगी। शाम को 6 और 6:30 बजे भी यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

हर 10 मिनट में मिलती रहेगी नियमित ट्रेन

नई फास्ट सेवाओं से मौजूदा ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। सभी स्टेशनों पर रुकने वाली नियमित नमो भारत ट्रेनें पहले की तरह हर 10 मिनट में मिलेंगी।

ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत

नई फास्ट ट्रेनों से रोजाना दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ आने-जाने वालों का समय बचेगा। इससे सड़क पर जाम और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है।

Next Story