Richest YouTubers in India: तनमय भट्ट से कैरी मिनाटी तक, जानें भारत के 7 सबसे अमीर यूट्यूबर्स की नेटवर्थ

भारत के कई मशहूर यूट्यूबर्स करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जानिए तनमय भट्ट, समय रैना और कैरी मिनाटी समेत 7 बड़े क्रिएटर्स की अनुमानित नेटवर्थ।

तनमय भट्ट की नेटवर्थ 665 करोड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तनमय भट्ट इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 665 करोड़ रुपये बताई गई है।

गौरव चौधरी के पास 356 करोड़

टेक्निकल गुरुजी के नाम से मशहूर गौरव चौधरी दूसरे स्थान पर हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति करीब 356 करोड़ रुपये बताई जाती है।

समय रैना की करोड़ों में कमाई

कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 140 करोड़ रुपये है।

कैरी मिनाटी भी नहीं हैं पीछे

रोस्टिंग वीडियो से मशहूर हुए अजय नागर यानी कैरी मिनाटी चौथे स्थान पर हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 131 करोड़ रुपये बताई गई है।

भुवन बाम की संपत्ति 122 करोड़

बीबी की वाइन्स से लोकप्रिय हुए भुवन बाम पांचवें नंबर पर हैं। कॉमेडी और एक्टिंग से पहचान बनाने वाले भुवन की अनुमानित नेटवर्थ 122 करोड़ रुपये है।

अमित भड़ाना और ट्रिगर्ड इंसान का जलवा

अमित भड़ाना करीब 80 करोड़ रुपये की अनुमानित नेटवर्थ के साथ छठे स्थान पर हैं। वहीं, ट्रिगर्ड इंसान यानी निश्चय मल्हान 65 करोड़ रुपये के साथ सातवें नंबर पर हैं।

Next Story