जानिए कौन सी गलत आदतें आपके शरीर और चेहरे को अंदर से कमजोर कर देती हैं और जल्दी बुढ़ापा दिखाती हैं।
कम नींद और गलत बैठने की आदत से सेल रिपेयर रुकता है, जिससे झुर्रियां बढ़ती हैं और शरीर थक जाता है।
ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड कोलेजन को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे त्वचा जल्दी बूढ़ी दिखती है।
दिनभर बैठे रहने से मांसपेशियां कमजोर होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन धीमा, जिससे शरीर जल्दी बुढ़ा लगता है।
तनाव हार्मोन कोशिकाओं के रिपेयर को रोकते हैं, जिससे आपकी उम्र जल्दी बढ़ने लगती है।
लगातार स्क्रीन देखने से त्वचा पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और गर्दन की झुकाव से झुर्रियां जल्दी आती हैं।
सही नींद लें, हेल्दी खाएं, नियमित व्यायाम करें, तनाव कम करें और स्क्रीन ब्रेक्स जरूर लें।