बारिश में जुकाम-खांसी से बचाव के आयुर्वेदिक नुस्खे

बरसात में बढ़ते जुकाम-खांसी के खतरे से बचें इन असरदार और आसान आयुर्वेदिक उपायों से।

बरसात में बढ़ता है जुकाम-खांसी का खतरा

नमी और ठंड के कारण वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे गला खराश, छींक और खांसी जैसी समस्याएं होती हैं।

हल्दी वाला गर्म दूध

दिन में एक बार हल्दी वाला गर्म दूध पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और संक्रमण से बचाव होता है।

तुलसी-अदरक-मुलेठी का काढ़ा

इन जड़ी-बूटियों का काढ़ा गले की खराश और कफ को कम कर राहत देता है, इसे दिन में दो बार लें।

शहद में अदरक का रस

खांसी में शहद में थोड़ा अदरक का रस मिलाकर लेने से तुरंत आराम मिलता है।

भाप लेना न भूलें

गर्म पानी में अजवाइन या नीलगिरी का तेल डालकर भाप लेने से साइनस खुलते हैं और सांस लेने में राहत मिलती है।

बरसात में इन बातों का ध्यान रखें

भीगने से बचें, तला-भुना कम खाएं, मास्क पहनें और हाथ धोते रहें ताकि बीमारी से बचा जा सके।

Next Story