गांवों में बढ़ी डिजिटल शॉपिंग और UPI पेमेंट की लहर

अब गांवों में भी लोग कर रहे हैं ऑनलाइन शॉपिंग और मोबाइल से पेमेंट। जानिए कैसे इंटरनेट और AI बदल रहा है भारत की तस्वीर

गांव-गांव तक पहुंचा इंटरनेट

रिपोर्ट के मुताबिक देश में 88.6 करोड़ इंटरनेट यूजर हैं, जिनमें 55% ग्रामीण इलाकों से हैं. अब गांवों में भी लोग ऑनलाइन शॉपिंग को अपना रहे हैं

UPI से हो रहे 84% लेनदेन

अब लोग कैश की बजाय मोबाइल से पेमेंट कर रहे हैं. कुल डिजिटल लेनदेन में 84% हिस्सेदारी अब UPI की हो चुकी है

ऑनलाइन डिलीवरी गांवों तक

पहले क्विक डिलीवरी सिर्फ शहरों में थी, अब गांवों और कस्बों में भी लोग हर महीने 5 से ज्यादा ऑर्डर कर रहे हैं

AI से बढ़ी ब्रांड की सटीकता

गोदामों में 99.9% ऑर्डर सही पैक हो रहे हैं और 90% से ज्यादा मांग का सटीक अनुमान AI से लगाया जा रहा है

लोकल भाषाओं में कनेक्शन

98% यूजर इंटरनेट पर अपनी क्षेत्रीय भाषा में कंटेंट देखना पसंद करते हैं, इसलिए ब्रांड अब लोकल भाषाओं में मार्केटिंग कर रहे हैं

AI बना बदलाव की नई ताकत

AI और डिजिटल टूल्स गांव के छोटे व्यापारियों को नई ताकत दे रहे हैं. अब छोटे ब्रांड्स भी बड़े सपने देख रहे हैं

Next Story