हेलमेट पहनने से झड़ रहे बाल? जानिए कारण और बचाव के तरीके

अगर आप रोजाना बाइक चलाते हैं और हेलमेट पहनते हैं तो बालों का झड़ना सामान्य समस्या बन सकती है. जानिए कैसे हेलमेट बालों को नुकसान पहुंचाता है और इससे बचने के आसान और असरदार उपाय।

हेलमेट और बालों की दुश्मनी

पसीना, घर्षण और टाइट फिटिंग हेलमेट बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे हेयर फॉल शुरू हो सकता है।

गीले बालों पर हेलमेट भूलकर भी न पहनें

गीले बाल कमजोर होते हैं और हेलमेट से घर्षण उन्हें तोड़ देता है. इससे डैंड्रफ और हेयर लॉस दोनों का खतरा बढ़ जाता है।

हर बार पहनें कॉटन कैप

हेलमेट के नीचे हल्की कॉटन कैप पहनने से पसीना सोखता है और बालों पर खिंचाव नहीं पड़ता, जिससे हेयर फॉल कम होता है।

साफ-सफाई और ऑयलिंग का रखें ध्यान

सप्ताह में 2-3 बार तेल और समय पर शैंपू करें. स्कैल्प क्लीन और पोषित रहेगा तो बाल मजबूत बने रहेंगे।

हेलमेट का सही साइज है जरूरी

ढीला या ज्यादा टाइट हेलमेट बालों को नुकसान पहुंचाता है. हमेशा ऐसा हेलमेट चुनें जो आराम से फिट हो।

हेल्थी हेयर + सेफ राइड दोनों मुमकिन हैं

हेलमेट पहनें लेकिन बालों का ख्याल भी रखें. स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप बाल झड़ने से खुद को बचा सकते हैं।

Next Story