चिया सीड्स से घटाएं वजन, जानिए 6 असरदार तरीके

चिया बीज न सिर्फ पेट भरते हैं बल्कि मेटाबॉलिज्म भी तेज करते हैं. जानिए इन्हें खाने के 6 स्मार्ट और हेल्दी तरीके जो वजन कम करने में मदद करेंगे।

सुबह खाली पेट चिया वाटर पिएं

रातभर 1 ग्लास पानी में 1 चम्मच चिया भिगो दें और सुबह पिएं. इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और भूख कम लगती है।

स्मूदी में मिलाएं चिया सीड्स

फ्रूट या ग्रीन स्मूदी में 2 चम्मच चिया डालें. यह स्मूदी को पोषक बनाता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

बनाएं हेल्दी चिया पुडिंग

दूध, चिया और शहद मिलाकर रातभर फ्रिज में रखें. सुबह फलों के साथ खाएं — टेस्टी और वेट लॉस फ्रेंडली डिश।

सलाद को बनाएं सुपरफूड

फ्रूट या वेजिटेबल सलाद पर 1 चम्मच सूखा चिया सीड्स छिड़कें. बिना स्वाद बदले मिलेंगे ओमेगा-3 और प्रोटीन।

सूप या दलिया में डालें चिया

गर्म सूप या ओट्स में सर्व करने से पहले चिया डालें. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है।

पिएं खूब पानी, नतीजा मिलेगा शानदार

चिया का सेवन करते वक्त दिनभर पानी जरूर पिएं. भीगे हुए बीज पेट में फाइबर की तरह काम करते हैं और पाचन सुधारते हैं।

Next Story