Microsoft ने भले ही भारी निवेश किया हो, लेकिन डाउनलोड्स और यूज़र पसंद के मामले में ChatGPT ने Copilot को पीछे छोड़ दिया है. जानिए रिपोर्ट में क्या आया सामने।
Microsoft Copilot को अब तक सिर्फ 7.9 करोड़ डाउनलोड्स मिले हैं, जबकि ChatGPT 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है.
AI चैटबॉट रेस में ChatGPT नंबर 1 है, Google Gemini 20 करोड़ के साथ दूसरे और DeepSeek 12.7 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है.
Microsoft ने AI डेटा सेंटर्स में 80 अरब डॉलर लगाने की घोषणा की है, लेकिन यूज़र्स का रुझान अब भी कम बना हुआ है.
Copilot को reasoning, creativity और संवाद में ChatGPT से कमजोर माना गया है, जबकि दोनों एक जैसे GPT मॉडल पर आधारित हैं.
Copilot को यूज़र के मुताबिक ढालने की योजना बनाई गई है. हर यूज़र को मिलेगा उसका पर्सनल AI साथी, लेकिन ये फीचर ChatGPT पहले से दे रहा है.
Copilot का सफर जारी है, लेकिन फिलहाल ChatGPT ही AI की दुनिया का असली बादशाह बनकर उभरा है, रिपोर्ट्स इसका सबूत हैं.