Facebook ने हटाए 1 करोड़ से ज्यादा अकाउंट, जानिए कहीं आपका भी तो नहीं है शामिल

Meta ने 2025 की पहली छमाही में Facebook पर फर्जी, स्पैम और AI से बने कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई की है. जानिए किन यूजर्स पर गिरी गाज और वजह क्या है.

Meta ने लिए सख्त फैसले

2025 की पहली छमाही में Meta ने Facebook से 1 करोड़ से ज्यादा फर्जी और स्पैम अकाउंट्स को हटा दिया है।

AI और चोरी किए गए कंटेंट पर लगाम

Meta अब उन अकाउंट्स को टारगेट कर रहा है जो बिना क्रेडिट के दूसरों का कंटेंट दोबारा पोस्ट कर रहे हैं या AI से नकली पोस्ट बना रहे हैं।

डुप्लिकेट कंटेंट पर नजर

कंपनी ने डुप्लिकेट वीडियो और तस्वीरों को पहचानने वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है जिससे चोरी किए गए कंटेंट की पहुंच घटाई जा रही है।

5 लाख प्रोफाइल्स पर पड़ी गाज

स्पैम और असामान्य व्यवहार करने वाली 5 लाख प्रोफाइल्स को सीमित किया गया है, जिनकी पोस्ट विजिबिलिटी और कमेंट्स कम कर दिए गए हैं।

AI सुपरक्लस्टर की तैयारी

Meta अगले साल एक AI सुपरक्लस्टर लॉन्च करेगा जिससे फेक और कम गुणवत्ता वाले कंटेंट पर और सटीक तरीके से नजर रखी जा सके।

गुणवत्ता पर फोकस कर रही हैं कंपनियां

Facebook के साथ YouTube भी AI से बने कंटेंट पर शिकंजा कस रहा है. अब सोशल मीडिया पर सिर्फ क्वांटिटी नहीं, क्वालिटी होगी मायने।

Next Story