WhatsApp ने अपने लेटेस्ट बीटा वर्जन में दो बड़े फीचर्स की टेस्टिंग शुरू की है. अब स्टेटस में दिखेंगे स्पॉन्सर्ड Ads और चैनल्स को किया जाएगा प्रमोट. जानिए कैसे बदलेगा यूजर एक्सपीरियंस.
WhatsApp के नए बीटा वर्जन 2.25.21.11 में दो नए फीचर्स टेस्टिंग में हैं — Status Ads और Promoted Channels.
अब बिजनेस अकाउंट यूजर्स अपने प्रोडक्ट्स से जुड़े स्पॉन्सर्ड स्टेटस पोस्ट कर सकेंगे जो बाकी यूजर्स को दिखाई देंगे.
पब्लिक चैनल्स अब प्रमोट किए जा सकेंगे और WhatsApp की चैनल लिस्ट में हाइलाइट होकर दिखेंगे जिससे फॉलोअर्स तेजी से बढ़ सकते हैं.
प्रमोटेड चैनल्स और स्टेटस पोस्ट पर Sponsored टैग दिखेगा ताकि यूजर्स जान सकें कि यह विज्ञापन है.
WhatsApp ने कहा है कि इन नए फीचर्स से यूजर की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा.
बीटा वर्जन 2.25.19.15 में यूजर्स उन विज्ञापनों की रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे जो उन्होंने देखे हैं, साथ में ऐड डेट और स्पॉन्सर की जानकारी भी मिलेगी.