हरियाली तीज पर साड़ी और सूट के साथ ट्राई करें ये स्टनिंग हेयरस्टाइल्स

हरियाली तीज का मौका हो तो लुक भी होना चाहिए एकदम परफेक्ट। जानिए वो 6 ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स जो आपके ट्रेडिशनल अटायर को दें स्टाइलिश ट्विस्ट।

बन विद गजरा का रॉयल चार्म

साड़ी या सूट के साथ गजरा लगा सिंपल बन क्लासिक ट्रेडिशनल लुक देता है। यह हरियाली तीज पर परफेक्ट हेयरस्टाइल है।

ओपन हेयर विद ट्विस्ट

हल्के वेव्स में खुले बाल और फ्रंट ट्विस्ट वाला स्टाइल आपको दे मॉडर्न और एलिगेंट अपील, वो भी बिना ज्यादा मेहनत के।

हाफ बन विद मांगटीका

यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशन और ट्रेंड का परफेक्ट ब्लेंड है। ऊपर हल्का बन बनाएं, नीचे बाल खुले रखें और मांगटीका ऐड करें।

लो बन का ग्रेसफुल स्टाइल

लो ब्रेडेड बन हर उम्र की महिलाओं को देता है सॉफिस्टिकेटेड लुक। इसे सिंपल साड़ी और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पेयर करें।

फिशटेल ब्रेड विद एक्सेसरी

फिशटेल चोटी में हेयर पिन या मोती की सजावट कर के बनाएं खास, ये स्टाइल लॉन्ग सूट और साड़ी दोनों पर खूब फबता है।

फ्रंट ट्विस्ट ओपन हेयर

अगर सिंपल ओपन हेयर में चाहती हैं थोड़ा ट्विस्ट, तो फ्रंट से बाल घुमाकर क्लिप करें और बाकी बाल खुले छोड़ दें।

Next Story