कच्चे दूध से हटाएं डार्क स्पॉट्स, निखारें अपनी त्वचा

डार्क स्पॉट्स से परेशान हैं? तो आज़माएं कच्चा दूध – एक ऐसा घरेलू उपाय जो बिना केमिकल्स के आपकी त्वचा को बनाए दमकती और साफ।

नैचुरल क्लींजर और टोनर

कच्चा दूध स्किन को साफ करने, टोन करने और मॉइस्चराइज करने का काम करता है। यह एक ऑल-इन-वन नैचुरल स्किन केयर सॉल्यूशन है।

लैक्टिक एसिड का कमाल

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाकर नई त्वचा को बाहर लाता है और धीरे-धीरे डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है।

स्किन को दे डीप मॉइस्चर

रूखी त्वचा पर दाग ज़्यादा दिखते हैं। कच्चा दूध स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और उसे बनाता है सॉफ्ट और ग्लोइंग।

टैन हटाने में असरदार

कच्चा दूध धूप से झुलसी स्किन को ठंडक देता है और टैनिंग को हल्का करके स्किन टोन को संतुलित करता है।

दूध + हल्दी = दाग पर वार

2 चम्मच दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ये एंटीसेप्टिक पैक दाग-धब्बों और पिंपल्स दोनों को कम करता है।

दूध और बेसन का पेस्ट

1 चम्मच दूध में 1 चम्मच बेसन मिलाएं, पेस्ट बनाकर लगाएं। ये पैक स्किन को टोन करता है और स्पॉट्स को धीरे-धीरे हटाता है।

Next Story