हर सुबह वही ब्रेड, पराठा और पोहा खा कर हो गए हैं बोर? अब ट्राय करें ये पांच ब्रेकफास्ट ऑप्शन, जो हैं टेस्टी भी और सेहतमंद भी।
फाइबर से भरपूर ओट्स चिला प्याज, टमाटर और मसालों के साथ बनाएं और दही या सॉस के साथ सर्व करें।
ब्रेड पर पीनट बटर और कटे केले के साथ ऊपर से शहद डालें। झटपट बनने वाला एनर्जेटिक ब्रेकफास्ट।
रवा की जगह क्विनोआ का इस्तेमाल करें। सब्जियों और हल्के मसालों के साथ बनाएं हेल्दी उपमा।
मल्टीग्रेन रोटी में भरें प्रोटीन से भरपूर एग भुर्जी और बनाएं टेस्टी ब्रेकफास्ट रोल।
दही, ग्रेनोला और फलों की लेयर बना कर टॉप करें शहद और चिया सीड्स से। परफेक्ट मॉर्निंग बूस्टर।
नाश्ते को बनाएं मजेदार और पोषण से भरपूर। बदलें रोज़ की बोरिंग आदत और पाएं एनर्जी से भरी शुरुआत।