मॉनसून में सिर्फ सुकून ही नहीं, गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है. जानिए कैसे एक कीड़ा दिमाग तक पहुंचकर बना सकता है जानलेवा सिस्ट और इससे कैसे बचा जाए।
यह ब्रेन इंफेक्शन पोर्क टेपवर्म के लार्वा से होता है जो अधपके मांस या दूषित खाने से शरीर में जाता है और दिमाग में सिस्ट बना देता है।
बार-बार दौरे, सिरदर्द, चक्कर आना या कन्फ्यूजन इसके प्रमुख संकेत हैं. गंभीर स्थिति में यह दिमागी नुकसान भी कर सकता है।
बारिश में गंदगी और पानी के संक्रमण से टेपवर्म के अंडे तेजी से फैलते हैं. यही समय होता है जब बीमारी का रिस्क सबसे ज्यादा होता है।
MRI या CT स्कैन से पता चलता है कि सिस्ट किस स्टेज पर है: शुरुआती, सूजन वाला या सख्त हो चुका सिस्ट।
अधपका मांस न खाएं, साफ पानी पिएं, हाथ धोकर खाएं और सब्जियां अच्छी तरह धोएं. सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
अगर सिरदर्द या दौरे जैसी समस्या दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. जल्दी इलाज से बच सकती है बड़ी परेशानी।