भूकंप या सुनामी आने से पहले हाथी, कुत्ते और मवेशी क्यों अजीब व्यवहार करने लगते हैं? क्या वाकई जानवरों को तबाही का आभास पहले हो जाता है? जानिए इसके पीछे का रहस्य।
भूकंप या सुनामी से पहले धरती में कुछ ऐसी तरंगे उठती हैं जो इंसान नहीं, लेकिन जानवर जरूर महसूस कर लेते हैं।
कुत्ते धरती के सूक्ष्म कंपन को पकड़ लेते हैं, इसलिए अचानक भौंकना या भागना शुरू कर देते हैं।
हाथी बेहद संवेदनशील होते हैं और समुद्री हलचलों को पहले भांप लेते हैं। सुनामी के पहले वो ऊंचे इलाकों की ओर भागने लगते हैं।
सांप धरती की हलचल से बाहर निकल आते हैं और मछलियां पानी में तेजी से तैरने लगती हैं, जो खतरे का इशारा हो सकता है।
पक्षी असामान्य ढंग से उड़ते हैं और मवेशी बेचैनी से इधर-उधर भागते हैं, क्योंकि उन्हें खतरे का संकेत पहले मिल जाता है।
जानवरों की इंद्रियां इंसानों से कहीं ज्यादा तेज होती हैं, इसी वजह से वो आपदा से पहले सतर्क हो जाते हैं।