तीनों खान के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाली करिश्मा कपूर बढ़ती उम्र में भी लगती हैं यंग और स्टाइलिश। देखें उनके फैशन लुक्स जो हर लड़की को इंस्पायर करें।
करिश्मा कपूर ने आमिर, शाहरुख और सलमान के साथ दिल तो पागल है, राजा हिंदुस्तानी और जीत जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
बढ़ती उम्र के बावजूद करिश्मा कपूर का ग्लो और स्टाइल आज भी नए एक्टर्स को टक्कर देता है।
लाइट वेट स्कर्ट, एम्बेलिश्ड श्रग और क्रॉप टॉप के साथ करिश्मा का ये लुक वेडिंग गेस्ट्स के लिए एकदम परफेक्ट है।
ब्लैक ऑफ शोल्डर मिडी ड्रेस, मिनिमल एसेसरी और सटल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक दिखाया।
ब्लेजर स्टाइल साड़ी के साथ करिश्मा ने रॉयल और क्लासी लुक कैरी किया जो ऑफिशियल फंक्शन्स के लिए बेस्ट है।
थ्रीडी फ्लोरल वर्क वाले ग्लिटर गाउन और जैकेट के साथ करिश्मा का हाई फैशन स्टाइल किसी इंटरनेशनल रेड कार्पेट को टक्कर देता है।