14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 के लिए फ्री सिक्योरिटी अपडेट बंद होंगे। जानिए समय रहते क्या कदम उठाएं और सिस्टम को सुरक्षित रखें।
माइक्रोसॉफ्ट अगले महीने 14 अक्टूबर से Windows 10 के लिए फ्री सिक्योरिटी अपडेट बंद कर रही है।
सपोर्ट खत्म होने के बाद सिस्टम में सुरक्षा खामियों का फायदा हैकर्स उठा सकते हैं।
अगस्त 2025 तक दुनिया में लगभग 46 प्रतिशत लोग अभी भी Windows 10 इस्तेमाल कर रहे हैं।
30 डॉलर देकर एक साल की सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है। 1,000 रिवार्ड पॉइंट्स से अतिरिक्त कवरेज भी मिलती है।
लिमिटेड सुरक्षा के लिए OneDrive बैकअप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Windows 11 में अपग्रेड करें। इससे सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और अपडेटेड रहेगा।