जानिए हाइपोग्लाइसीमिया क्या है, इसके लक्षण, खतरे और बचाव के आसान टिप्स। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है।
जब ब्लड शुगर लेवल 70 mg/dl से नीचे चला जाता है, तो उसे हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों में ज्यादा देखा जाता है।
ब्लड शुगर गिरने से चक्कर, बेहोशी या दौरे पड़ सकते हैं। समय पर ध्यान न देने पर यह जानलेवा हो सकता है।
पसीना आना, ठंड लगना, कंपकपी, दिल की धड़कन तेज होना और अचानक भूख लगना इसके शुरुआती संकेत हैं।
भ्रम, बोलने में कठिनाई, धुंधला दिखना या बुरे सपने आना गंभीर संकेत हो सकते हैं। तुरंत डॉक्टर से मिलें।
मील स्किप न करें, एक्सरसाइज से पहले और बाद में शुगर चेक करें और हमेशा जूस या कैंडी साथ रखें।
खाली पेट अल्कोहल से बचें, नियमित शुगर टेस्ट कराएं और डायबिटीज की दवाइयां समय पर लें। इससे हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा कम होगा।