सऊदी अरब और पाकिस्तान की नई रक्षा साझेदारी ने दक्षिण एशिया में हलचल मचा दी है। जानिए भारत के लिए यह समझौता क्या मायने रखता है और इससे कैसे निपटा जा सकता है।
सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच नया रक्षा समझौता हुआ है जिसमें प्रशिक्षण, हथियार और संयुक्त सैन्य अभ्यास शामिल हैं।
सऊदी-पाक करीबी भारत-सऊदी रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। इससे भारत के खाड़ी क्षेत्र में रणनीतिक हितों पर दबाव बढ़ेगा।
अगर सऊदी अरब पाकिस्तान को वित्तीय मदद या हथियार देता है तो भारत-पाक सैन्य संतुलन बिगड़ सकता है।
भारत यूएई, बहरीन और ओमान जैसे देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ा रहा है। इससे उसे वैकल्पिक सहयोगी मिलते रहेंगे।
अगर भविष्य में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 जैसी स्थिति आती है तो भारत को सऊदी अरब को भरोसे में लेना होगा और अपनी रणनीति पहले से तय करनी होगी।
ऊर्जा सुरक्षा, प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और मजबूत नौसैनिक उपस्थिति से भारत किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार है।