दिमाग को तेज, एक्टिव और फोकस्ड रखना चाहते हैं? जानिए कौन से फूड्स दिमाग की सेहत को बढ़ाते हैं और किन्हें खाने से बचना चाहिए।
सही पोषण दिमाग की याददाश्त, फोकस और मानसिक संतुलन बनाए रखता है। गलत खानपान से दिमाग की क्षमता घट सकती है।
वाइल्ड सैल्मन DHA से भरपूर है जो न्यूरॉन्स को मजबूत करता है। अंडे में मौजूद कोलाइन याददाश्त और ब्रेन केमिकल्स के लिए जरूरी है।
ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती हैं, दिमाग की सूजन कम करती हैं। एवोकाडो में हेल्दी फैट्स हैं जो ब्लड फ्लो और ब्रेन सेल्स को सपोर्ट करते हैं।
पत्तेदार हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरी होती हैं। जैतून का तेल दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और सेल्स को हेल्दी रखता है।
शुगर ड्रिंक्स, सीड ऑयल्स और प्रोसेस्ड फूड्स दिमाग की कार्यक्षमता घटाते हैं और सूजन बढ़ा सकते हैं।
डाइट में हेल्दी फैट्स और बेरीज शामिल करें। साथ ही पर्याप्त नींद और मेडिटेशन से दिमाग को आराम दें।