रात में जानवरों की आंखें क्यों चमकती हैं?

कुछ जानवर रात में एक्टिव रहते हैं और उनकी आंखों से चमक निकलती है। जानिए इसके पीछे का विज्ञान और कारण।

रात में चमकती आंखें

बिल्लियां, कुत्ते, हिरण और मगरमच्छ जैसी जानवरों की आंखें रात में टॉर्च या हेडलाइट पड़ने पर चमकती हैं।

क्या है टेपेटम ल्यूसिडम?

यह आंखों के पीछे की एक चमकदार परत है, जो रोशनी को वापस रिफ्लेक्ट करती है और आंखों को चमकदार बनाती है।

कैसे काम करता है टेपेटम?

टेपेटम ल्यूसिडम रोशनी को दो बार रेटिना पर फेंकता है। इससे जानवर थोड़ी रोशनी में भी स्पष्ट देख पाते हैं।

रात में देखना आसान

इस परावर्तन की वजह से जानवर अंधेरे में शिकार कर सकते हैं और खतरे से बच सकते हैं। उनकी नजर दो गुना तेज हो जाती है।

कौन-कौन चमकता है?

रात में एक्टिव जानवरों जैसे बिल्लियां, कुत्ते, हिरण, रैकून, मगरमच्छ, भालू और लोमड़ी की आंखों में टेपेटम ल्यूसिडम होता है।

उल्लू की खासियत

उल्लू में टेपेटम नहीं होता, लेकिन उनकी बड़ी आंखें और विशेष कोशिकाएं कम रोशनी में भी देखने में मदद करती हैं।

Next Story