क्रिस्पी बाहर, क्रीमी अंदर – दही के कबाब हर पार्टी या स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट हैं। जानिए आसान रेसिपी और झटपट बनाएं।
बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये कबाब हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं।
दही, पनीर, बेसन, प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलकर बनाते हैं इसका खास स्वाद।
दही को 3-4 घंटे मलमल के कपड़े में लटकाकर पानी निकालें। यही हंग कर्ड कबाब की बेस है।
हंग कर्ड, पनीर, बेसन, मसाले और हरी मिर्च मिलाकर कबाब का मिश्रण तैयार करें।
छोटे कबाब बनाकर हल्के गरम तेल में सुनहरा भूरा होने तक तलें।
तले हुए कबाब पेपर नैपकिन पर रखें और हरी या पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।