बिना डांटे बच्चे को सिखाएं अनुशासन – 5 आसान टिप्स

अगर बच्चा दिनभर शरारत करता है और आपकी बात नहीं मानता, तो इन 5 आसान टिप्स से उसे प्यार से अनुशासन सिखाएं।

नियम बनाएं और खुद पालन करें

घर में सरल नियम तय करें जैसे खिलौने समेटना या खाने के समय फोन न चलाना। खुद पालन करके बच्चे को मिसाल दें।

कारण बताकर समझाएं

सिर्फ मत करो कहने के बजाय क्यों बताएं। इससे बच्चा समझेगा और गलती दोहराने से बचेगा।

अच्छे व्यवहार की तारीफ करें

होमवर्क करना या मदद करना जैसे अच्छे काम पर दिल खोलकर तारीफ करें। इससे बच्चा पॉजिटिव बिहेवियर दोहराएगा।

नेचुरल कॉन्सिक्वेंस का इस्तेमाल करें

गलती करने पर बच्चे को उसका असर महसूस करने दें। इससे वह जिम्मेदारी लेना सीखेगा।

क्वालिटी टाइम बिताएं

बच्चे के साथ खेलें, कहानियां सुनाएं और एक्टिविटीज करें। इससे रिश्ता मजबूत होगा और बच्चा आपकी बात मानेगा।

प्यार से अनुशासन सिखाएं

डांट-फटकार के बजाय समझ और सहयोग से बच्चे को अनुशासन में लाएं। यह तरीका लंबे समय तक असर करेगा।

Next Story