नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखते हैं और सोच रहे हैं क्या खाएं? यहां पढ़ें व्रत के दौरान खाने की पूरी लिस्ट।
नवरात्रि व्रत में दूध, दही, पनीर, लस्सी और मावा आराम से खा सकते हैं। इससे एनर्जी और पोषण दोनों मिलता है।
आलू, शकरकंद, गाजर, लौकी, कद्दू, खीरा और हरी मिर्च जैसी सब्जियां व्रत में खा सकते हैं। ये हल्की और पचने में आसान होती हैं।
केला, सेब, पपीता, संतरा, अमरूद, कीवी जैसे फल व्रत में खा सकते हैं। ये शरीर को ताजगी और विटामिन देते हैं।
काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, खजूर और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स व्रत में आपको ताकत और एनर्जी देते हैं।
साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा और समा के चावल से आप खिचड़ी, पूरी, पराठा या खीर बना सकते हैं।
नवरात्रि व्रत में सिर्फ सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। इससे स्वाद भी बना रहेगा और व्रत भी सही रहेगा।