टेस्ला के बोर्ड की प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अगर एलन मस्क को प्रस्तावित एक ट्रिलियन डॉलर का पैकेज मंजूर नहीं हुआ, तो वे कंपनी छोड़ सकते हैं। 6 नवंबर की वार्षिक बैठक में इस पर फैसला होना है, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई है।
टेस्ला बोर्ड प्रमुख रॉबिन डेनहोल्म ने चेतावनी दी है कि अगर एलन मस्क को ट्रिलियन डॉलर इंसेंटिव मंजूर नहीं हुआ, तो वे कंपनी छोड़ सकते हैं।
टेस्ला की वार्षिक बैठक 6 नवंबर को होगी, जहां इस ऐतिहासिक पैकेज पर मतदान होगा। निवेशकों की नजरें इसी दिन पर टिकी हैं।
मस्क का कहना है कि यह पैकेज उन्हें कंपनी में स्थिरता और नियंत्रण देगा, जिससे टेस्ला के दीर्घकालिक लक्ष्य पूरे किए जा सकें।
मस्क को यह पैकेज तभी मिलेगा जब टेस्ला की मार्केट वैल्यू 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचे और वे अगले 7.5 साल सीईओ बने रहें।
अगर लक्ष्य पूरे हुए तो एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन जाएंगे। यह पैकेज किसी भी कॉर्पोरेट इतिहास में सबसे बड़ा होगा।
कुछ निवेशक पैकेज को अत्यधिक बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे मस्क को टेस्ला से जोड़े रखने की जरूरी रणनीति मानते हैं।