WhatsApp का नया फीचर: अब प्रोफाइल पर लगा सकेंगे Facebook जैसी कवर फोटो

व्हाट्सऐप जल्द एक बड़ा अपडेट लाने जा रहा है. अब यूजर्स अपने प्रोफाइल पर फेसबुक की तरह कवर फोटो लगा सकेंगे. जानिए क्या है यह नया फीचर और कैसे बदलेगा आपका व्हाट्सऐप लुक.

WhatsApp का नया लुक आने वाला है

अब आपका व्हाट्सऐप प्रोफाइल दिखेगा और भी स्टाइलिश. कंपनी जल्द ऐसा फीचर लाने वाली है जिससे आप अपनी प्रोफाइल पर कवर फोटो जोड़ सकेंगे.

Facebook जैसी कवर फोटो फीचर

यूजर्स अब अपने फोन की गैलरी से कवर फोटो अपलोड कर पाएंगे, जो प्रोफाइल के टॉप पर दिखाई देगी. बिल्कुल फेसबुक प्रोफाइल की तरह.

मिलेगी नई प्राइवेसी सेटिंग

कवर फोटो के लिए यूजर्स को तीन विकल्प मिलेंगे – Everyone, My Contacts और Nobody. इससे तय होगा कौन आपकी कवर फोटो देख सकेगा.

बेहतर पर्सनलाइजेशन का मौका

यह फीचर यूजर्स को अपनी प्रोफाइल को ज्यादा एक्सप्रेसिव और पर्सनल बनाने की आजादी देगा. इससे चैटिंग एक्सपीरियंस भी होगा और आकर्षक.

कब मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट और टेस्टिंग स्टेज में है. उम्मीद है कि आने वाले अपडेट्स में इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.

यूजर्स के लिए क्या होगा खास

कवर फोटो फीचर से व्हाट्सऐप का लुक फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसा बनेगा. साथ ही मिलेगा बेहतर कंट्रोल, प्राइवेसी और पर्सनल टच.

Next Story