ऑफिस या बाहर का खाना अक्सर काले प्लास्टिक बॉक्स में पैक मिलता है. क्या यह सुविधा आपकी सेहत पर भारी पड़ रही है जानिए कैसे प्लास्टिक कंटेनर कैंसर समेत कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं
ऑफिस के बाहर लोग अक्सर प्लास्टिक बॉक्स में खाना पैक करवाते हैं. यह आदत धीरे धीरे गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है
इन कंटेनरों में बिस्फेनॉल A और फ्थेलेट्स होते हैं जो शरीर के हार्मोन सिस्टम को बिगाड़ते हैं और कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं
गरम या तैलीय खाना प्लास्टिक बॉक्स में पैक करने से केमिकल खाने में घुल जाते हैं. लंबे समय में यह शरीर में जमा होकर नुकसान करते हैं
इन केमिकल्स से ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलन कैंसर का खतरा बढ़ता है. साथ ही हार्मोनल असंतुलन और प्रजनन समस्याएं भी हो सकती हैं
रिसर्च बताती है कि प्लास्टिक में पैक्ड फूड पेट के माइक्रोबायोम को नुकसान पहुंचाता है. इससे सूजन और हार्ट फेल्योर का रिस्क बढ़ता है
फूड ग्रेड कंटेनर या फॉयल में खाना पैक कराएं. प्लास्टिक में आया खाना तुरंत स्टील या कांच में निकालें और प्लास्टिक बॉक्स माइक्रोवेव में कभी न रखें