युवाओं में बढ़ रहा कैंसर: जीवनशैली को बनाएं हथियार

खराब खानपान, मोटापा और तनाव से कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। सही आदतें अपनाकर इसे रोका जा सकता है।

युवा कैंसर के शिकार

20-49 साल की उम्र में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मोटापा और असंतुलित जीवनशैली मुख्य कारण हैं।

मोटापा और जोखिम

मोटापा, शराब और हाई ब्लड शुगर कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। सही आदतें इसे कम कर सकती हैं।

तनाव और प्रतिरक्षा

अत्यधिक तनाव प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है और शरीर कैंसर कारक कोशिकाओं को समय पर नहीं खत्म कर पाता।

सक्रिय जीवनशैली अपनाएं

हफ्ते में कम से कम 150 मिनट व्यायाम करें। योग, जागिंग और प्राणायाम से वजन नियंत्रित और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

संतुलित खानपान

फल, सब्जी, फाइबर और प्लांट-बेस्ड डाइट अपनाएं। चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और प्रोसेस्ड फूड कम करें।

जागरूकता और बचाव

सही आदतें और समय पर स्क्रीनिंग से कैंसर का खतरा कम होता है। युवाओं को अब कदम उठाना जरूरी है।

Next Story